थामी दाडा में समापन समारोह आयोजित
गंगतोक: सिक्किम सरकार के महिला, बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग (डब्ल्यूसीएससी और डीडब्ल्यू) द्वारा १ से ७ अगस्त २०२६ तक पूरे राज्य में आयोजित सप्ताहभर का ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ शुक्रवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर गंगतोक ग्रामीण परियोजना के तहत थामी दाडा आंगनबाड़ी केंद्र में समापन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आईसीडीएस की उप निदेशक, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता और पोषण शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान विभाग के पोषण प्रभाग द्वारा शिशु के पहले छह महीनों तक केवल स्तनपान कराने और उसके बाद पूरक आहार के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक चयनित ‘स्मार्ट मदर’ को खादा, प्रमाण पत्र और पौष्टिक मल्टी-ग्रेन पाउडर देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस उप निदेशक दोरजी डोमा भूटिया ने इस वर्ष के विषय “सतत जीवन की शुरुआत के लिए स्तनपान: जो कारगर है उसे मजबूत करें” (ब्रेस्फीडिंग फॉर अ सस्टेनेबल सट्रट इन लाइफ: सटेरनदनस वट वर्क्स) पर विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ ही उपस्थित गर्भवती और धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया गया।










