गंगटोक: सिक्किम के इक्यावनवें राज्य स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का लोक भवन में औपचारिक सम्मान के साथ स्वागत किया गया।
राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य तथा राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उपराष्ट्रपति का पारंपरिक सम्मान रक्षक दल द्वारा सलामी देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सिक्किम के राज्य स्थापना दिवस के महत्व तथा राज्य की विकास यात्रा पर भी चर्चा की गई।










