साइबर धोखाधड़ी मामले में सिलीगुड़ी पुलिस द्वारा एक गिरफ्तार

FB_IMG_1793031957938

​माटीगाड़ा: संदिग्ध साइबर धोखाधड़ी (साइबर फ्रॉड) लेन-देन की गुप्त सूचना के आधार पर सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत माटीगाड़ा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ के तहत एक महिला को गिरफ्तार किया है।
​गिरफ्तार महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिला अंतर्गत माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के जोड़ा ब्रिज के समीप तुम्बाजोत निवासी मालती राय (२५) के रूप में हुई है। उन्हें १० अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया।
​प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि साइबर धोखाधड़ी से संबंधित संदिग्ध लेन-देन की ₹३,००,०००/- (तीन लाख रुपये) की राशि उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में जमा (क्रेडिट) की गई थी।
​पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।

About Author

Advertisement