गुवाहाटी: आईपीएल २०२६ में रविन्द्र जडेजा का जर्सी रंग बदल गया है। लंबे समय तक (सीएसके) की पीली जर्सी पहनने वाले जडेजा अब की गुलाबी जर्सी में नजर आ रहे हैं। जडेजा के अनुसार, उन्हें यह नई जर्सी काफी पसंद आ रही है।
सोमवार को में सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की। पारी समाप्त होने के बाद उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर प्रतिक्रिया भी दी।
इस मैच में जडेजा ने एक ही ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने और के अहम विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में डाल दिया।
राजस्थान में वापसी के अनुभव को साझा करते हुए जडेजा ने कहा, “मुझे गुलाबी जर्सी में अच्छा लग रहा है। मैं शिवम दुबे को लंबे समय से जानता हूं और नेट्स में उन्हें काफी गेंदबाजी की है। इसलिए मुझे पता था कि वह स्पिन के खिलाफ कैसे खेलते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं पहले से तैयार था और ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाजी करने की कोशिश की। मुझे मालूम था कि वह मेरे खिलाफ बड़ा शॉट खेलने की कोशिश करेंगे। विकेट पर हल्का टर्न मिल रहा था, जिससे गेंदबाजी करना मजेदार रहा। मेरा काम सही लाइन पर गेंद डालना था और बाकी काम पिच पर छोड़ दिया।”
गौरतलब है कि जडेजा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत से ही की थी। साल २००८ में की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था, जिसमें जडेजा भी शामिल थे। बाद में २०१२ में वह से जुड़े और २०२५ तक टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान २०१६ और २०१७ में वह गुजरात लायंस के लिए भी खेले।










