सनराइजर्स और गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने में सफल

IMG-20260519-WA0000

चेन्नई: आईपीएल २०२६ के ६३वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को ५ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के साथ-साथ गुजरात टाइटंस ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इन दोनों टीमों के पास १३-१३ मैचों में १६-१६ पॉइंट्स हैं। प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) है, जो १८ पॉइंट्स के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने २० ओवर में ७ विकेट के नुकसान पर १८० रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक ४४ रन बनाए। उन्होंने २७ गेंदों का सामना करते हुए ४ छक्के और २ चौके लगाए। इसके अलावा कार्तिक शर्मा ने ३२, संजू सैमसन ने २७ और शिवम दुबे ने २६ रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स के गेंदबाजों में कप्तान पैट कमिंस ने ३ और साकिब हुसैन ने २ विकेट लिए। जवाब में सनराइजर्स ने १९ ओवर में ५ विकेट खोकर १८१ रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। ईशान किशन ने ४७ गेंदों में सर्वाधिक ७० रन बनाए। उन्होंने ७ चौके और ३ छक्के लगाए। हेनरिक क्लासेन ने ५७ रनों का योगदान दिया। उन्होंने २६ गेंदें खेलकर ६ चौके और २ छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने २६ रनों का योगदान दिया। सलिल अरोड़ा १० और रविचंद्रन स्मरण ५ रन पर नाबाद रहे। सीएसके के गेंदबाजों में मुकेश चौधरी ने २ विकेट लिए।

About Author

Advertisement