वित्तीय लेन-देन के विवाद के बाद गृह मंत्री का इस्तीफा

nepal-home-minister-sudan-gurung_1776851896

काठमांडू: पिछले साल सितंबर में हुए ‘जेन-जी’ आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने अपने वित्तीय लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार को अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की।
​हाल के दिनों में, गुरुंग विवादित व्यवसायी दीपक भट्ट के साथ अपने कथित व्यावसायिक संबंधों के कारण चर्चा में थे। दीपक भट्ट वर्तमान में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में पुलिस हिरासत में हैं।
​गुरुंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना इस्तीफा साझा किया। उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “मुझसे संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और पद पर रहते हुए हितों के टकराव (Conflict of Interest) से बचने के लिए, मैंने आज से गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। मेरे लिए पद से बड़ी नैतिकता है और जनविश्वास से बड़ी कोई शक्ति नहीं है।”
​५ मार्च के चुनावों के बाद २७ मार्च को प्रधान मंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व में गठित नई सरकार के एक महीने के भीतर पद छोड़ने वाले वह दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं।
​प्रधान मंत्री बालेन्द्र शाह और अन्य मंत्रियों के साथ, गुरुंग ने भी १२ अप्रैल को अपनी संपत्ति का विवरण साझा किया था। वह कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्रियों में से एक पाए गए, जिनके पास नकद जमा, विभिन्न कंपनियों के शेयर और सबसे बढ़कर, कानून द्वारा अनुमत सीमा से कहीं अधिक भूमि स्वामित्व था।
​मंत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी संपत्ति का बचाव करते हुए लिखा था, “गरीब पैदा होना किसी व्यक्ति की गलती नहीं है, लेकिन गरीब मरना उसकी गलती है। सरकार में शामिल होने से पहले बिना भ्रष्टाचार के धन कमाना पाप नहीं है; सरकार में शामिल होने के बाद भ्रष्टाचार के माध्यम से कमाना पाप है।”
​इसके बाद, उनके द्वारा उजागर की गई संपत्ति के स्रोतों पर सवाल उठाए गए। बाद में यह बात सामने आई कि उन्होंने विवादित व्यवसायी भट्ट द्वारा प्रवर्तित एक माइक्रो-इंश्योरेंस कंपनी में निवेश किया था, जिससे उनके व्यावसायिक संबंधों को लेकर चिंताएं और बढ़ गईं। गुरुंग पश्चिमी नेपाल के गोरखा-१ निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे।

About Author

Advertisement