वर्ल्ड कप के लिए अर्जेंटीना टीम का एलान, छठी बार मैदान में उतरेंगे कप्तान लियोनेल मेस्सी

IMG-20260530-WA0094(1)

​नई दिल्ली: वर्तमान विजेता अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप २०२६ के लिए अपनी २६ सदस्यीय अंतिम टीम की घोषणा कर दी है। इस बार भी टीम की कमान दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी के हाथों में सौंपी गई है। ३८ वर्षीय मेस्सी इस बार अपना छठा वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। इसी के साथ वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो के समकक्ष पुरुष फुटबॉल इतिहास में ६ वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के दुर्लभ कीर्तिमानधारी खिलाड़ी बन जाएंगे।
​चैंपियन टीम में इस बार भी कई बड़े चेहरों पर भरोसा जताया गया है, जिनमें गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज, लिसान्द्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्जो फर्नांडीज और लौटारो मार्टिनेज जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। इस महाकुंभ में अर्जेंटीना को ग्रुप जे में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत आगामी १७ जून को अल्जीरिया के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से करेगी। इसके बाद ग्रुप स्टेज में अर्जेंटीना की भिड़ंत ऑस्ट्रिया और जॉर्डन जैसी टीमों से होगी।
​घोषित अर्जेंटीना की पूरी टीम इस प्रकार है:
​गोलकीपर: हुआन मुसो, जेरोनिमो रुल्ली, एमिलियानो मार्टिनेज।
​डिफेंडर: लियोनार्डो बालेर्दी, निकोलस टाग्लियाफिको, गोंजालो मोंटियाल, लिसान्द्रो मार्टिनेज, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, फाकुंडो मेडिना, नाहुएल मोलिना।
​मिडफील्डर: लियानद्रो पेरेडेस, रोड्रिगो डे पॉल, वैलेंटाइन बार्को, जियोवानी लो सेल्सो, इजेकेल पलासियोस, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एन्जो फर्नांडीज।
​फॉरवर्ड: जूलियन अल्वारेज, लियोनेल मेस्सी, निकोलस गोंजालेज, थियागो अल्माडा, जूलियानो साइमन, निको पाज, जोसे मैनुअल लोपेज, लौटारो मार्टिनेज।

About Author

Advertisement