सिलीगुड़ी एएस राउंड टेबल ने आयोजित की ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’
सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी एएस राउंड टेबल २३२ ने अपनी ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ पहल के तहत भारती हिंदी विद्यालय के वंचित वर्ग के छात्रों को पहली बार हवाई यात्रा करने का अवसर प्रदान किया है।
शनिवार को इन विद्यार्थियों ने बागडोगरा हवाई अड्डे से डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान भरी। सिलीगुड़ी एएस राउंड टेबल २३२ के सदस्यों ने पूरी यात्रा के दौरान बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनके इस अनुभव को यादगार बनाया।
संस्था ने बताया कि ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ राउंड टेबल इंडिया की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य वंचित बच्चों को उनके दैनिक जीवन के दायरे से बाहर की दुनिया और अनुभवों से परिचित कराना है। इस अभियान के माध्यम से बच्चों के दृष्टिकोण को व्यापक बनाने और उन अवसरों का अनुभव कराने का प्रयास किया जाता है, जो अन्यथा उनकी पहुंच से दूर रह जाते हैं।





