रिचर्ड ग्लिसन और कुलदीप यादव को आरसीबी और सीएसके में स्थान​

IMG-20260516-WA0052

नई दिल्ली: ​​चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल २०२६ के बाकी बचे मैचों के लिए दो खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल किया है। सीएसके ने चोट के कारण बाकी सीजन से बाहर हुए खलील अहमद के स्थान पर कुलदीप यादव को टीम में जगह दी है। कुलदीप ३० लाख रुपये में सीएसके के साथ जुड़े हैं। इसी तरह गत विजेता आरसीबी ने भी चोट का शिकार बने नुवान तुषारा के स्थान पर रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल किया है। ग्लिसन १.६ करोड़ रुपये की कीमत पर आरसीबी में शामिल हुए हैं। मीडियम पेस बलर कुलदीप ने २०२१ में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था और फ्रेंचाइजी के लिए ३ मैच खेले थे। दूसरी ओर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ग्लीसन ने अपने देश के लिए ६ टी-२० मैच खेलकर ९ विकेट लिए हैं। वह आईपीएल के २०४ और २०२५ सीजन में क्रमशः सीएसके और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

About Author

Advertisement