गंगटोक: ८०वें स्वतंत्रता दिवस के पुनीत अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने गंगटोक स्थित शासकीय निवास ‘लोक भवन’ के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को राष्ट्र की अखंडता, समरसता और सद्भाव के प्रति संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने सभी देशवासियों को ‘विकसित भारत’ की यात्रा में सहचर बनने का आह्वान करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।











