राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक, एआई टूल्स पर प्रशिक्षण

IMG-20260522-WA0086

कोलकाता: नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास-उपक्रम २), कोलकाता के कार्यकारी दल की दूसरी बैठक और “हिंदी में उपलब्ध एआई एवं आईटी टूल्स” विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ है। ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के सौजन्य से यह कार्यक्रम बिहीबार (२१ मई) को आयोजित किया गया था।
​कार्यालयी कामकाज को और अधिक सरल, प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
​कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड के निदेशक (उत्पादन) संजीव रस्तोगी ने की थी। इस अवसर पर भारत सरकार के उपनिदेशक (कार्यान्वयन) विचित्रसेन गुप्त विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में ब्रेथवेट के निदेशक (वित्त) आर. वीरा बाहु, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पी. के. मिश्र, नराकास के सदस्य-सचिव अजय शंकर मिश्र तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट के यातायात प्रबंधक रविशंकर राजहंस सहित विभिन्न सदस्य कार्यालयों के अधिकारी शामिल हुए।
​प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया था। इसमें गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग (पुणे) के संयुक्त निदेशक राजेंद्र वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने कार्यालयी कामकाज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आईटी टूल्स के व्यावहारिक प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजीव रस्तोगी ने कहा कि वर्तमान सूचना प्रौद्योगिकी के युग में हिंदी को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना समय की मांग है। वहीं विशिष्ट अतिथि विचित्रसेन गुप्त ने राजभाषा के प्रचार-प्रसार में आधुनिक टूल्स को अत्यंत उपयोगी बताया।
​कार्यक्रम का संचालन अजय शंकर मिश्र और दीपक कुमार ठाकुर ने किया था, जबकि निदेशक (वित्त) आर. वीरा बाहु ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

About Author

Advertisement