रक्षाबंधन पर बिहार की बेटियों को मुख्यमंत्री का उपहार

178767624863

पटना: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तीन नई योजनाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए इन जनकल्याणकारी पहलों की जानकारी दी।
​छात्राओं की सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से सरकार ने ‘पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड)’ के तहत ४,७०० स्कूटर और मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का फैसला किया है, जो स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। वहीं उच्च शिक्षा और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप’ की शुरुआत की गई है, जिसके तहत शोध कर रहीं लगभग १,००० योग्य छात्राओं को चार वर्षों तक १०,००० रुपये प्रति माह की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, बेटियों को स्वावलंबी बनाने और नए उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ शुरू की गई है, जिसके अंतर्गत ५०,००० रुपये से लेकर २,००,००० रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
​मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है, और राज्य सरकार बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About Author

Advertisement