मैत्री मैचों के लिए ब्राजील टीम में नेमार को नहीं चुना गया

IMG-20260317-WA0090

साओ पाउलो: ब्राजील के स्टार स्ट्राइकर नेमार को इस महीने अमेरिका में होने वाले दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों के लिए टीम में जगह नहीं मिली। इससे ३४ वर्षीय पूर्व कप्तान के फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। नेमार अक्टूबर २०२३ में चोटिल होने के बाद पूरी फिटनेस हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ब्राजील २६ मार्च को बोस्टन में फ्रांस और चार दिन बाद ओरलैंडो में क्रोएशिया से मैच खेलेगी।
ब्राजील के कोच कार्लो एन्सोलोटील ने कहा कि इस टीम में केवल पूरी तरह फिट खिलाड़ी शामिल हैं। नेमार का प्रदर्शन हाल ही में ब्राजील लीग में सेंटोस और कोरिन्थियन्स के १-१ ड्र मैच में संतोषजनक नहीं रहा था। नेमार ने टीम में चयन न होने पर निराशा जताई लेकिन वर्ल्ड कप टीम में स्थान बनाने की उम्मीद व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान हर ट्रेनिंग और मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर है।
ब्राजील की अंतिम टीम १८ मई को घोषित होगी और टीम ३१ मई को पनामा के खिलाफ रियो डी जेनेरियो में अंतिम अभ्यास मैच खेलेगी। चोट ने नेमार के करियर को प्रभावित किया है और उन्होंने हाल ही में फूटबाल से संन्यास लेने के विकल्प पर भी विचार व्यक्त किया है।

About Author

Advertisement