दुबई: इजराइल ने मंगलवार को दावा किया कि उसने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के स्वयंसेवी बल ‘बासिज’ के प्रमुख गुलामरजा सुलेमानी को मार गिराया है।
इजराइली सेना के अनुसार, सोमवार को किए गए हमले में सुलेमानी मारा गया। इस बल को ईरान में विरोध प्रदर्शनों को दबाने में अहम भूमिका निभाने वाला माना जाता है।
सेना ने कहा, ‘‘बासिज बल ईरानी आतंकी शासन की सशस्त्र व्यवस्था का हिस्सा है।’’ बयान में यह भी कहा गया कि ‘‘सुलेमानी के नेतृत्व में बासिज बलों ने हाल के प्रदर्शन के दौरान दमन की मुख्य कार्रवाई की, जिसमें भीषण हिंसा, व्यापक गिरफ्तारियां और असैन्य प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग शामिल था।’’
बहरहाल, ईरान ने अभी तक सुलेमानी की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।











