मेघालय: मुख्यमंत्री ने किया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

FB_IMG_1783271304085

एफसीआरए से जुड़ी चिंताओं पर सौंपी मांग

​नई दिल्ली: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा
ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ मेघालय के चर्च और सामाजिक संगठनों के नेताओं का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था, जिसमें ‘प्रेसबिटेरियन चर्च ऑफ इंडिया’, ‘कैथोलिक चर्च’ और ‘गारो बैपटिस्ट कन्वेंशन’ के प्रतिनिधि शामिल थे।
​प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) से संबंधित अपनी विभिन्न चिंताओं और समस्याओं को प्रमुखता से रखा।
​मुलाकात के दौरान गृह मंत्री से इन संस्थाओं के सुचारू कामकाज को सुरक्षित रखने और राज्य के लोगों के हितों की रक्षा करने में केंद्र सरकार से सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुनने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने दोहराया कि मेघालय सरकार अपने लोगों और विभिन्न सामाजिक संस्थानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About Author

Advertisement