मुख्यमंत्री के वर्चुअल उपस्थिति में अन्नपूर्णा योजना के मंजूरी पत्र वितरित

a1de915f-d13c-4654-b4c3-72ec77da2677

५० से अधिक लाभार्थी हुए लाभान्वित

सिलीगुड़ी• पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के वर्चुअल उपस्थिति में अन्नपूर्णा योजना के मंजूरी पत्र वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सिलीगुड़ी नगर निगम की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम के तहत ५० से अधिक लाभार्थियों को योजना के मंजूरी पत्र सौंपे गए।

शहरी विकास और नगर मामलों के विभाग के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जरूरतमंद परिवारों को सहायता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री की गरिमामयी वर्चुअल उपस्थिति ने इस कार्यक्रम के महत्व को और बढ़ा दिया।
​नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस योजना के प्रभावी कार्यान्वयन से लक्षित वर्ग तक सरकारी सुविधाओं को पहुँचाने में बड़ी मदद मिलेगी। सामाजिक कल्याण और नागरिक सेवा को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम ने आगामी दिनों में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प जताया है।

About Author

Advertisement