मार्टा कोस्त्युक बनीं मैड्रिड ओपन चैंपियन, मीरा एंड्रीवा को हराया

IMG-20260503-WA0095

मैड्रिड: यूक्रेन की टेनिस खिलाड़ी मार्टा कोस्त्युक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैड्रिड ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीत लिया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में उन्होंने रूस की मीरा एंड्रीवा को सीधे सेटों में ६-३, ६-५ से हराया।
यह कोस्त्युक का मैड्रिड ओपन और डब्ल्यूटीए १००० स्तर पर पहला खिताब है।
गौरतलब है कि २०२२ में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच तनाव बना हुआ है। इसी कारण मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने कोर्ट पर हाथ नहीं मिलाया और न ही पुरस्कार समारोह के दौरान साथ में फोटो खिंचवाई।
कोस्त्युक मैड्रिड ओपन का खिताब जीतने वाली शीर्ष २० से बाहर रहने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं। टूर्नामेंट में २६वीं वरीयता प्राप्त कोस्त्युक ने पहला सेट आसानी से जीत लिया, लेकिन दूसरे सेट में नौवीं वरीयता प्राप्त एंड्रीवा ने कड़ी चुनौती दी।
निर्णायक क्षणों में धैर्य बनाए रखते हुए कोस्त्युक ने मैच अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में २३वें स्थान पर मौजूद कोस्त्युक ने जीत के बाद कहा, “यह मेरे करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक है। इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की है और यहां सभी के समर्थन के बीच ट्रॉफी जीतकर बेहद खुश हूं।”

About Author

Advertisement