महिला विश्व कप २०३१ और २०३५ के मेजबान देशों की घोषणा

IMG-20261124-WA0076

नई दिल्ली: फीफा ने २०३१ और २०३५ में होने वाले महिला फुटबॉल विश्व कप के सह-मेजबान देशों के नामों की घोषणा कर दी है। सोमवार को सदस्य संघों की वर्चुअल असाधारण कांग्रेस के बाद यह फैसला लिया गया।
इसके तहत २०३१ विश्व कप का आयोजन कोस्टा रिका, जमैका, मेक्सिको और अमेरिका संयुक्त रूप से करेंगे। वहीं, २०३५ विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स मिलकर करेंगे।
वर्ष २०३१ में होने वाला महिला विश्व कप कई मायनों में महत्वपूर्ण होगा। इस टूर्नामेंट में पहली बार ४८ टीमें हिस्सा लेंगी। इससे प्रतियोगिता का दायरा और बढ़ेगा तथा अधिक देशों को विश्व कप में खेलने का अवसर मिलेगा। कोस्टा रिका, जमैका, मेक्सिको और अमेरिका मिलकर इस ऐतिहासिक आयोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
महिला फुटबॉल विश्व कप की शुरुआत नवंबर १९९१ में हुई थी। पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में किया गया था, जिसमें कुल २१ टीमों ने हिस्सा लिया था। इसके बाद महिला विश्व कप वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हुआ और इसमें भाग लेने वाली टीमों की संख्या लगातार बढ़ती गई।
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने महिला विश्व कप के भविष्य और महिला फुटबॉल के विस्तार को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य महिला फुटबॉल को वास्तव में वैश्विक बनाना है और सभी सदस्य संघों तथा सभी हितधारकों को साथ लेकर भविष्य का निर्माण करना है। महिला फुटबॉल के लिए हमारी प्राथमिकता बहुत सरल है। हम इस खेल का वैश्विक स्तर पर विस्तार करना चाहते हैं।”
उल्लेखनीय है कि फीफा के इस फैसले को महिला फुटबॉल को अधिक से अधिक देशों तक पहुंचाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About Author

Advertisement