भ्रष्टाचार के आरोप में टीएमसी नेता का मुंडन, जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया

newindianexpress_2026-06-07_4aqu1005_TMC-Leader-Assaulted (1)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिल्ले में सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में गुस्साए ग्रामीणों ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता को बंधक बनाकर, उसका सिर मुंडवा दिया, उनके गले में जूतों की माला डाली और पूरे गांव में नेता का जुलूस निकाला।
​यह घटना हावड़ा जिले के अमरदाहा गांव की है। ग्रामीणों का आरोप है कि टीएमसी नेता संन्यासी मन्ना विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के एवज में गरीब ग्रामीणों से पैसों की उगाही करता था। स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि तलाशी के दौरान नेता के घर से भारी मात्रा में ग्रामीणों के आधार कार्ड और मनरेगा जॉब कार्ड बरामद हुए हैं।
​सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में ग्रामीणों को कथित तौर पर मन्ना का सिर मुंडवाते और उनके गले में जूतों की माला डालते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मन्ना को उग्र भीड़ के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन ग्रामीणों द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों और इस हिंसक विरोध की गहनता से जांच की जाएगी।
​इस घटना के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे सरकारी योजनाओं में जमीनी स्तर पर व्याप्त कथित भ्रष्टाचार और उसके खिलाफ जनता के फूटते सब्र के रूप में देख रहे हैं।

About Author

Advertisement