भोरेर आलो थाना की ओर से विजया सम्मिलनी समारोह आयोजित

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत भोरेर आलो थाना की ओर से वृंदावन गार्डन रिसॉर्ट में हर्षोल्लास और उत्सवी माहौल के बीच ‘विजया सम्मिलनी’ समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री दिनेश सरकार, पूर्वी क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्री राणा मुखर्जी, आईपीएस सहित कई विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय समुदाय के लोगों के बीच आपसी सौहार्द, सम्मान, सहयोग और भाईचारे के संबंधों को और मजबूत बनाने का संदेश दिया गया। समारोह ने पुलिस प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान किया।

About Author

Advertisement