भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिष्ठित ‘डूरंड कप २०२६’ की ट्रॉफियों का किया अनावरण

FB_IMG_1783442560298

​नई दिल्ली: एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट ‘डूरंड कप २०२६’ के नए संस्करण के लिए ट्रॉफियों का भव्य अनावरण किया गया है। भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में आयोजित एक विशेष गरिमामयी समारोह के दौरान इस वर्ष के डूरंड कप की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें ‘फ्लैग ऑफ’ किया। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के अनुसार, देश में खेल भावना को बढ़ावा देने और फुटबॉल की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से राष्ट्रपति भवन में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

​समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने डूरंड कप के गौरवशाली इतिहास से जुड़े सभी पूर्व और वर्तमान अधिकारियों तथा खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि १३५ वर्षों से अधिक की समृद्ध विरासत वाला यह टूर्नामेंट न केवल खेल का एक माध्यम है, बल्कि इसने देश के अनगिनत प्रतिभाशाली फुटबॉलरों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतरीन राष्ट्रीय मंच प्रदान किया है। भारतीय सेना और विभिन्न खेल संघों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के आगामी संस्करण से भी नई खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी, ऐसी उम्मीद राष्ट्रपति ने जताई।

About Author

Advertisement