विक्टोरिया: सेशेल्स सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से नवाजा है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण अनुकूल दृष्टिकोण (ग्रीन विजन) और सतत आर्थिक विकास के लिए उनके लंबे समय से जारी प्रयासों को मान्यता देता है। जलवायु परिवर्तन के खिलाफ वैश्विक प्रयासों, हरित विकास (ग्रीन ग्रोथ) और सतत विकास के क्षेत्र में पीएम मोदी के काम को सराहने वाली अंतरराष्ट्रीय कड़ियों में यह नवीनतम सम्मान है।
वैश्विक मंच पर पर्यावरण और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में पीएम मोदी को मिला यह कोई पहला सम्मान नहीं है। इसी वर्ष पिछले महीने (मई २०२६) में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने कृषि क्षेत्र में बदलाव, सतत खेती को बढ़ावा देने और खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उन्हें प्रतिष्ठित ‘एग्रिकोला मेडल’ से सम्मानित किया था।
इससे पहले, वर्ष २०१८ में समावेशी विकास, वैश्विक सहयोग और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उन्हें ‘सियोल शांति पुरस्कार’ प्रदान किया गया था। वहीं, वर्ष २०१८ में ही संयुक्त राष्ट्र (यून) ने उन्हें संगठन के सबसे प्रतिष्ठित पर्यावरण पुरस्कार “चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड” से भी विभूषित किया था।











