भव्य स्वागत के लिए जताया आभार
सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन मंत्री और सिलीगुड़ी के विधायक डॉ. शंकर घोष साहू समाज सिलीगुड़ी द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में शामिल हुए। मन्त्री पद का कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान समाज की ओर से उनका भव्य स्वागत और नागरिक अभिनंदन किया गया।
समारोह में मिले इस स्नेहपूर्ण आतिथ्य और सम्मान पर खुशी व्यक्त करते हुए मंत्री डॉ. घोष ने आयोजकों और उपस्थित सभी लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हुए पर्यटन मंत्री डॉ. शंकर घोष ने कहा, “साहू समाज सिलीगुड़ी के सम्मान समारोह में आज उपस्थित होने का अवसर मिला, जिससे मैं अत्यंत अभिभूत हूँ। आप सभी के इस असीम स्नेह, सम्मान और भव्य स्वागत के लिए हृदय से आभार।”
इस विशेष समारोह में साहू समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।











