काेलकाता: ब्लू स्टार लिमिटेड ने समर २०२६ के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर की विस्तृत श्रृंखला पेश की है। इस कदम से भारत के आवासीय और व्यावसायिक कूलिंग बाजार में कंपनी की उपस्थिति और मजबूत होने की उम्मीद है।
कंपनी ने १२५ मॉडलों वाला एसी पोर्टफोलियो लॉन्च किया है, जिसमें प्रीमियम “आइकोनिया” श्रृंखला भी शामिल है। ये सभी मॉडल १ जनवरी २०२६ से लागू नए ऊर्जा दक्षता मानकों के अनुसार तैयार किए गए हैं, जिन्हें ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीइइ) ने निर्धारित किया है।
बढ़ता एसी बाजार
भारत में रूम एसी बाजार तेजी से बढ़ रहा है। बढ़ती आय, तेज़ शहरीकरण और बढ़ती गर्मी के कारण यह क्षेत्र वित्तीय वर्ष २०३० तक १४ मिलियन यूनिट से बढ़कर ३० मिलियन यूनिट तक पहुंच सकता है। विशेषकर टियर–३, ४ और ५ शहर नए विकास के मुख्य केंद्र बन रहे हैं।
विविध मॉडल और तकनीक
नई श्रृंखला में इन्वर्टर, फिक्स्ड-स्पीड और विंडो एसी शामिल हैं। प्रमुख विशेषताएँ:
सुपर ऊर्जा-कुशल एसी: डायनेमिक ड्राइव तकनीक के साथ उच्च एयरफ्लो और ४५% अधिक ऊर्जा बचत
हैवी-ड्यूटी एसी: ५६°सी तक प्रभावी कूलिंग, ५छ फीट तक एयर थ्रो
हॉट एंड कोल्ड एसी: पूरे साल इस्तेमाल योग्य, -१५°सी तक काम करने में सक्षम
एंटी-वायरस तकनीक वाले एसी: इनडोर हवा को शुद्ध करने की क्षमता
करीब ५० मॉडलों में स्मार्ट वाई-फाई, एआई-आधारित कूलिंग, वॉइस कमांड और ऊर्जा प्रबंधन जैसी सुविधाएँ दी गई हैं।
उत्पादन क्षमता का विस्तार
कंपनी ने अपनी उत्पादन क्षमता १.४ मिलियन यूनिट से बढ़ाकर १.८ मिलियन यूनिट करने की योजना बनाई है। श्री सिटी, आंध्र प्रदेश में अत्याधुनिक प्लांट संचालित है और हिमाचल प्रदेश में भी दो उत्पादन इकाइयाँ हैं।
अनुसंधान और स्थायित्व
कंपनी पर्यावरण-मित्र रेफ्रिजरेंट, ऊर्जा-कुशल प्रणाली और आईओटी तकनीक में निवेश बढ़ा रही है। इससे टिकाऊ और आधुनिक कूलिंग समाधान तैयार करने में मदद मिलेगी।
वितरण और सेवा नेटवर्क
ब्लू स्टार ९०० से अधिक शहरों में मौजूद है और १०,००० से अधिक आउटलेट के माध्यम से बिक्री करती है। २,१०० से अधिक सर्विस पार्टनर्स के सहयोग से ‘गोल्ड स्टैंडर्ड सर्विस’ प्रदान की जाती है।
व्यावसायिक रेफ्रिजरेशन में विस्तार
कंपनी डीप फ्रीजर, वाटर कूलर, कोल्ड रूम, सुपरमार्केट रेफ्रिजरेशन, किचन उपकरण और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अल्ट्रा-लो टेम्परेचर फ्रीजर जैसी उत्पादों की पेशकश करती है। ये समाधान कृषि, डेयरी, होटल, रेस्टोरेंट, फार्मास्यूटिकल और हेल्थकेयर क्षेत्रों के लिए उपयोगी हैं।

भविष्य की रणनीति
कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के प्रबंध निदेशक बी. त्यागराजन ने कहा कि भारत में कूलिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है। उनके अनुसार आने वाले समय में लगभग १५० मिलियन परिवार एयर कंडीशनर खरीदने में सक्षम होंगे, जिससे बाजार के बड़े अवसर खुलेंगे।
उन्होंने कहा कि नई उत्पाद श्रृंखला कंपनी को आवासीय और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में और मजबूत बनाएगी।









