आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में, सिंधु और प्रणय बाहर

IMG-20260409-WA0074

नई दिल्ली: युवा भारतीय शटलर आयुष शेट्टी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। इस बीच महिला एकल में पीवी सिंधु और पुरुष वर्ग में एचएस प्रणय हार गए।
विश्व रैंकिंग में २५वें स्थान पर रहने वाले आयुष ने २०वीं रैंकिंग के चीनी ताइपे के चि यू जेन को २१-१६, २१-१२ से हराया। इस जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर आयुष ने भारत की उम्मीदों को जिंदा रखा है। अब उनका मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झियी ने ४६ मिनट तक चले मैच में २१-१८, २१-८ से हराया। कंधे की चोट से उबरकर खेल रहे अनुभवी एचएस प्रणय को चीन के वेंग होंग यांग के खिलाफ २१-१२, २१-१९ से हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने मलेशिया के चेन तांग जी और तो ई वेई की जोड़ी को २१-१३, २१-१४ से हराया।

About Author

Advertisement