बार्सिलोना की आसान जीत के बावजूद एटलेटिको मैड्रिड का ड्रॉ

cd8e15b8-b04e-40a5-af9d-d633be86e9c4

बार्सिलोना: स्पैनिश ला लीगा फुटबॉल का नया सीजन शुरू हो चुका है और डिफेंडिंग चैंपियन बार्सिलोना ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। रविवार रात खेले गए मैच में बार्सिलोना ने एल्चे के खिलाफ ५-० से एकतरफा जीत हासिल की। इस अवे मैच में ५३ प्रतिशत बॉल पजेशन के साथ खेलने वाली हेंसी फ्लिक की टीम के लिए राफिन्हा और फर्मिन लोपेज ने २-२ गोल किए। इसमें ब्राजील के फॉरवर्ड राफिन्हा ने १४वें और ६७वें मिनट में गोल दागे। वहीं लोपेज ने ७१वें और ७९वें मिनट में टीम के लिए अंतिम २ गोल किए। एक गोल करीम अदेयेमी ने हाफ-टाइम से ठीक पहले स्टॉपेज टाइम के तीसरे मिनट में किया। ला लीगा सीजन के अपने पहले मैच में मिली आसान जीत के बाद बार्सिलोना के कोच हेंसी फ्लिक काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी। मुझे इस टीम और अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।
​बार्सिलोना को एकतरफा जीत मिली, लेकिन एटलेटिको मैड्रिड को विलारियल ने २-२ के ड्रॉ पर रोक दिया। पिछले हफ्ते मालागा के खिलाफ जीत के साथ ला लीगा अभियान की शुरुआत करने वाली एटलेटिको मैड्रिड अपनी लय को बरकरार नहीं रख सकी। इसके अलावा, ७६वें मिनट में डिफेंडर रॉबिन ले नॉर्मैंड को रेड कार्ड दिखाए जाने से टीम को बड़ा झटका लगा। अपने होम ग्राउंड रियाद एयर मेट्रोपॉलिटैनो स्टेडियम में ५१ प्रतिशत बॉल पजेशन के साथ खेलने वाली एटलेटिको की ओर से मार्क प्यूबिल ने ५९वें और गुइलियानो शिमियोने ने ८५वें मिनट में गोल किए। वहीं विलारियल की तरफ से जेरार्ड मोरेनो ने ६६वें और जार्जेस मिकाउताद्जे ने ७८वें मिनट में गोल दागे। विलारियल ने अपने दोनों गोल पेनल्टी से हासिल किए।
​ला लीगा के एक अन्य मैच में गेटाफे ने रेसिंग सेंटैंडर के खिलाफ १-० से जीत दर्ज की।

About Author

Advertisement