सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले प्रधान नगर पुलिस स्टेशन ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ४५ (पैंतालीस) लापता मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
बरामद किए गए इन मोबाइल फोन को गहन जांच और सत्यापन के बाद उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया है।
सिलीगुड़ी पुलिस ने कहा है कि वह सभी नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा के साथ समाज की सेवा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।










