दार्जिलिंग: दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार सिलीगुड़ी के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता माखनलाल सरकार को सम्मानित किया है, वह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा और पार्टी नेतृत्व हमेशा जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मान और आदर देता है। राजू बिष्ट ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ और वास्तविक शक्ति हैं। माखनलाल सरकार को सम्मानित कर प्रधानमंत्री ने वस्तुतः प्रत्येक कार्यकर्ता तथा उनके त्याग और समर्पण को सम्मान दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन के सिद्धांतों और जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति यह सम्मान पूरे दल के लिए गर्व का विषय है। इससे कार्यकर्ताओं में और अधिक उत्साह तथा प्रेरणा का संचार होगा।









