पश्चिम बंगाल विधानसभा: रितब्रत गुट के कन्हैयालाल अग्रवाल बनेंगे पीएसी अध्यक्ष

photocollage_20268517256276

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया समीकरण देखने को मिल रहा है। राज्य विधानसभा की अत्यंत महत्वपूर्ण लोक लेखा समिति (पीएसी) के अध्यक्ष पद पर तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायक कन्हैयालाल अग्रवाल की नियुक्ति लगभग तय मानी जा रही है। वह नेता प्रतिपक्ष रितब्रत बनर्जी के गुट से ताल्लुक रखते हैं।
​इस्लामपुर से विधायक अग्रवाल तृणमूल के भीतर कलह के बाद पार्टी विभाजन के दौरान रितब्रत खेमे में शामिल हो गए थे। कुल २० सदस्यीय पीएसी में सत्ता पक्ष के १४ और विपक्ष के ४ विधायक होंगे, जिनमें अग्रवाल विपक्षी कोटे से शामिल हैं।
​विधानसभा की ४१ समितियों में से १० समितियों की कमान विपक्ष को सौंपी जा रही है। इनमें से एक समिति आईएसएफ विधायक नौशाद सिद्दीकी को तथा शेष नौ समितियां रितब्रत गुट के विधायकों को मिलने जा रही हैं।
​इस बार दलबदल कराकर पीएसी अध्यक्ष बनाने की पुरानी परंपरा (जैसे: मुकुल रॉय, मानस भुइयां) को दरकिनार किया गया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, उत्तर बंगाल से कन्हैयालाल अग्रवाल को यह जिम्मेदारी सौंपना क्षेत्रीय राजनीतिक संतुलन साधने का एक बड़ा रणनीतिक कदम है।

About Author

Advertisement