पिछले ५० वर्षों की समीक्षा और अगले दशक का खाका

IMG-20260811-WA0000

पश्चिम बंगाल के आर्थिक पुनरुद्धार पर आईसीबीआई ने आयोजित किया टॉक शो

कोलकाता: इंटरनेशनल चेंबर ऑफ बिजनेस एंड इंडस्ट्री (आईसीबीआई) ने कोलकाता के आईटीसी रॉयल में पश्चिम बंगाल के भावी विकास और आर्थिक पुनरुद्धार पर एक विशेष विचार-विमर्श सत्र का आयोजन किया। “पश्चिम बंगाल: पिछले ५० वर्षों में हमने क्या खोया है और अगले १० वर्षों में हम क्या हासिल करने की योजना बना रहे हैं” शीर्षक से आयोजित इस सत्र में राज्य के आर्थिक बदलाव, औद्योगिक विकास, बुनियादी ढांचे और नए निवेश के अवसरों पर गहन चर्चा हुई।
​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य में बिना किसी अनावश्यक हस्तक्षेप के निवेश, उद्यमिता और रोजगार को बढ़ावा देने वाला पारदर्शी माहौल बनाना मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि १०० करोड़ या उससे अधिक के निवेशकों को पूरा समर्थन दिया जाएगा ताकि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच सके।

कार्यक्रम संयोजक विनीता अग्रवाल तथा संस्थापक ट्रस्टी महेश कुमार केडिया, आदित्य मुरारका और विष्णु सुरेका की मौजूदगी में आयोजित इस सत्र में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आईसीबीआई के संस्थापक ट्रस्टियों ने कहा कि नीति-निर्माताओं और व्यापार जगत के बीच ऐसे सार्थक मंच विचारों के आदान-प्रदान और पश्चिम बंगाल के दीर्घकालिक आर्थिक विकास को नई दिशा देने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होंगे।

About Author

Advertisement