कोलकाता: भारत की प्रमुख रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी स्टार हेल्थ एंड अलीड ईंन्शुरन्स कंपनी लिमिटेड ने पश्चिम बंगाल में अपनी मौजूदगी को और सशक्त बनाया है। राज्य में स्वास्थ्य बीमा के प्रति बढ़ती जागरूकता और इसकी पहुंच में विस्तार के चलते लोग तेजी से संगठित बीमा योजनाओं को अपना रहे हैं। इस वजह से पश्चिम बंगाल कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनकर उभरा है, जहां बेहतर सेवाओं, व्यापक नेटवर्क और तकनीकी नवाचार के माध्यम से हेल्थ इंश्योरेंस का दायरा लगातार बढ़ रहा है।
वित्त वर्ष २०२६ के दौरान कंपनी ने राज्य में लगभग ₹१,१०० करोड़ का कुल प्रीमियम अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में १० प्रतिशत अधिक है। पॉलिसियों की संख्या में ३ प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि बीमित लोगों की संख्या १४.७ लाख से अधिक पहुंच गई। नए ग्राहकों की बढ़ती संख्या और दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंच के विस्तार से कंपनी का कारोबार लगातार मजबूत हो रहा है।
पश्चिम बंगाल में कंपनी का नेटवर्क तेजी से बढ़ा है। वर्तमान में यहां ७५ से अधिक शाखाएं, ६२,१०० से ज्यादा सलाहकार, ८०० से अधिक कर्मचारी, ७५ से ज्यादा ग्रामीण बीमा केंद्र, १,८८० से अधिक पिन कोड कवरेज और ६०० से ज्यादा नेटवर्क अस्पताल मौजूद हैं।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आनंद रॉय ने कहा कि आज हेल्थ इंश्योरेंस परिवारों के लिए वित्तीय सुरक्षा और बेहतर इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा बनता जा रहा है। ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं को देखते हुए कंपनी केवल पॉलिसी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर सेवा, आसान क्लेम प्रक्रिया, अस्पतालों तक सहज पहुंच और भरोसेमंद अनुभव प्रदान करने पर भी जोर दे रही है।
क्लेम सेवाएं कंपनी की प्रमुख ताकत बनी हुई हैं। वित्त वर्ष २०२६ के पहले नौ महीनों में कंपनी ने पश्चिम बंगाल में लगभग ₹४६० करोड़ के ९२,७०० से अधिक क्लेम का निपटान किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में ७१,९०० क्लेम और ₹३९१ करोड़ का भुगतान किया गया था। कंपनी प्रतिदिन ५,८०० से अधिक क्लेम प्रोसेस करती है और ९६ प्रतिशत कैशलेस क्लेम तीन घंटे के भीतर पूरे कर दिए जाते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से इस प्रक्रिया को और तेज एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।
राष्ट्रीय स्तर पर भी कंपनी अग्रणी बनी हुई है। रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस सेगमेंट में इसकी ३१ प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है, जबकि स्टैंडअलोन हेल्थ इंश्योरर्स में यह हिस्सा ५३ प्रतिशत है। वित्त वर्ष २०२६ में कंपनी ने लगभग ₹१८,६०० करोड़ का कुल प्रीमियम अर्जित किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में ११ प्रतिशत अधिक है। आज कंपनी देशभर में २.५ करोड़ से अधिक लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान कर रही है।
कंपनी अब केवल अस्पताल खर्च तक सीमित नहीं है, बल्कि वेलनेस, टेलीमेडिसिन, फेस स्कैन, होम हेल्थकेयर और इलाज खर्च कैलकुलेटर जैसी डिजिटल सेवाएं भी प्रदान कर रही है। वित्त वर्ष २०२६ में १० लाख से अधिक ग्राहकों ने इन सेवाओं का उपयोग किया।
कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक हिमांशु वालिआ ने बताया कि पश्चिम बंगाल में लोग अब हेल्थ इंश्योरेंस की अतिरिक्त सेवाओं का भी अधिक उपयोग कर रहे हैं। वेलनेस, टेलीमेडिसिन और होम केयर जैसी सुविधाओं की मांग बढ़ रही है, जो बदलती स्वास्थ्य जरूरतों को दर्शाता है। कंपनी का फोकस बेहतर सेवा और स्थानीय स्तर पर पहुंच बढ़ाने पर है।
डिजिटल हेल्थ और सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में भी कंपनी तेजी से विस्तार कर रही है। पश्चिम बंगाल में इसका डिजिटल हेल्थ नेटवर्क ९४० पिन कोड तक पहुंच चुका है, जबकि लगभग ५,७५० लोग होम हेल्थकेयर सेवाओं का लाभ ले चुके हैं। आसनसोल और सिलीगुड़ी में स्थापित आरोग्य सेवा केंद्र मुफ्त प्राथमिक और निवारक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिनमें डॉक्टर परामर्श, दवाइयां, जांच और न्यूमोकोकल टीकाकरण शामिल हैं।









