नेशंस लीग में फ्रांस के साथ इटली और स्वीडन की जीत

IMG-20260929-WA0055

नई दिल्ली: यूएफा नेशंस लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में यूरोपीय महाशक्ति फ्रांस ने अपना विजय अभियान जारी रखा। वहीं इटली ने टूर्नामेंट के इस संस्करण में अपनी पहली जीत हासिल की। इस बीच पोलैंड को हार का सामना करना पड़ा।
सोमवार रात खेले गए ग्रुप ए के रोमांचक मुकाबले में फ्रांस ने बेल्जियम को १-० से हराया। मैच में ६३ प्रतिशत पजेशन के साथ खेलने वाली फ्रांसीसी टीम को बेल्जियम से कड़ी चुनौती मिली। अंत में माइकल ओलिसे ने 88वें मिनट में गोल करके फ्रांस को जीत दिलाई। यह फ्रांस की लगातार दूसरी जीत है। इसके साथ ही टीम दो मैचों में ६ अंक के साथ ग्रुप ए के शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। वहीं बेल्जियम ३ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
इस ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में इटली ने तुर्किये को ४-१ से पराजित किया। मैच में ४९ प्रतिशत पजेशन के साथ खेलने वाली इटली की टीम ने हाफ टाइम से पहले ही ३-० की बढ़त हासिल कर तुर्किये की चुनौती को कमजोर कर दिया। विजेता टीम की ओर से अलेसांद्रो बास्तोनी ने ९वें, डेविड फ्रातेसी ने २२वें, माइकल कायोडे ने २७वें और पियो एस्पोसितो ने 50वें मिनट में गोल किया। वहीं तुर्किये की ओर से बारिस अल्पेर यिलमाज ने ४७वें मिनट में गोल किया। इटली ३ अंक के साथ गोल अंतर के आधार पर तीसरे स्थान पर है।
ग्रुप एच के मुकाबले में स्वीडन ने पोलैंड को ३-१ से हराया। मैच में ५२ प्रतिशत गेंद पर कब्जे के साथ खेलने वाली विजेता टीम की ओर से बेंजामिन नायग्रेन ने 8वें, यासिन एयारी ने ६४वें और विक्टर ग्योकेरेस ने ७२वें मिनट में गोल किया। वहीं पोलैंड की ओर से सेबास्टियन श्जीमान्स्की ने ४३वें मिनट में गोल किया।
पोलैंड के स्टार फॉरवर्ड रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ८८वें मिनट में मैदान पर उतरे, लेकिन वह नतीजा बदलने में सफल नहीं हो सके। इस जीत के साथ स्वीडन दो मैचों में ६ अंक के साथ ग्रुप एच के शीर्ष पर कायम रहा। वहीं पोलैंड केवल १ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।
इस ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में बोस्निया एंड हर्जेगोविना ने रोमानिया को ४-२ से हराया। विजेता टीम ४ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।
ग्रुप एफ में नॉर्दर्न आयरलैंड और हंगरी के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित ड्रॉ (०-०) पर समाप्त हुआ। इसी ग्रुप में जॉर्जिया और यूक्रेन के बीच मुकाबला भी ०-० के नतीजे पर समाप्त हुआ। यूक्रेन ४ अंक के साथ गोल अंतर के आधार पर शीर्ष स्थान पर है।
नेशंस लीग के एक अन्य मुकाबले में मोंटेनेग्रो ने आर्मेनिया को ३-२ से पराजित किया। वहीं लातविया और साइप्रस के बीच मैच भी गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

About Author

Advertisement