नेपाल में बाढ़ के बाद गंडक के रास्ते बिहार पहुंचा पानी

Nepal-Flash-Flood

स्थिति नियंत्रण में होने का जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का दावा

​नई दिल्ली: चीन-नेपाल सीमा क्षेत्र में बादल फटने (क्लाउड बर्स्ट) के कारण त्रिशूली और गंडक नदियों में जलस्तर अचानक बढ़ गया है, जिससे नेपाल और भारत के सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ का पानी गंडक नदी के रास्ते भारत के बिहार राज्य में प्रवेश कर रहा है।
​केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बताया कि नेपाल में जलस्तर १२ मीटर से अधिक बढ़ जाने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, लेकिन भारत की तरफ स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। नुकसान को कम से कम करने के लिए नदी किनारे की बस्तियों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।
​नेपाल में भारी तबाही के बाद भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बिहार के मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों (कलेक्टरों) के साथ आपातकालीन बैठक कर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, जबकि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों को भी हाई अलर्ट पर तैनात कर दिया गया है।

About Author

Advertisement