काठमाडौ: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले ३३२ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। नेपाल पुलिस के केंद्रीय समाचार कक्ष के अनुसार बृहस्पतिवार अपराह्न ३:५० बजे तक कुल ३३२ शव मिले हैं।
बुधवार को भोटेकोशी और त्रिशूल नदियों में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण कई जिलों में भारी जनधन की क्षति हुई है। पुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार सबसे अधिक १२१ शव चितवन जिले में बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा नवलपरासी पूर्व में ७४, धादिङ में २९, गोरखा में २९, नुवाकोट में २८, तनहुँ में १९, रसुवा में १७ और नवलपरासी पश्चिम में १५ लोगों के शव मिले हैं।
बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन, सुरक्षा बलों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से खोज एवं बचाव अभियान जारी है। साथ ही बाढ़ और भूस्खलन के कारण बाधित हुए मुख्य मार्गों को साफ करने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।









