‘व्योम २०२६’ में सम्मानित हुए मेधावी
कोलकाता: टेस्ट प्रिपरेटरी सेवाओं के क्षेत्र में देश की अग्रणी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने नीट यूजी २०२६ और जेईई की परीक्षाओं में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है। कठिन प्रश्नों के स्तर और परीक्षा की चुनौतियों के बावजूद संस्थान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराया है।
नीट यूजी २०२६ की ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) के टॉप १० में आकाश के छात्रों ने ४ स्थान—एआईआर १, ३, ७ और ८ हासिल किए हैं।

पश्चिम बंगाल में संस्थान का प्रदर्शन बेहद उल्लेखनीय रहा। राज्य के ५ विद्यार्थियों ने एआईआर ५०० के भीतर, १० विद्यार्थियों ने एआईआर १,००० के भीतर, ५६ विद्यार्थियों ने एआईआर ५,००० के भीतर और १०५ विद्यार्थियों ने एआईआर १०,००० के भीतर स्थान बनाया। इस वर्ष आकाश पश्चिम बंगाल ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ५०० से अधिक एमबीबीएस सीट पर चयन कराकर नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके अतिरिक्त ७२ विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड, ८५ विद्यार्थियों ने एनआईटी और ३२ विद्यार्थियों ने डब्ल्यूबीजेईई की टॉप १०० रैंक में जगह बनाई है।
इस सफलता का जश्न मनाने के लिए एईएसएल ने ६ अगस्त २०२६ को कोलकाता के धन धान्य ऑडिटोरियम में वार्षिक सम्मान समारोह ‘व्योम २०२६’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक निदेशक संजय खेमका, निदेशक अंबिका खेमका, कुमार मंगलम और तिलक राज खेमका उपस्थित रहे।
निदेशक तिलक राज खेमका ने छात्रों की लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। इसी दौरान आकाश पश्चिम बंगाल के सीएसओ के. लक्ष्मण राव ने देश की सबसे बड़ी छात्रवृत्ति परीक्षा ‘एंथे २०२६’ का भी आधिकारिक शुभारंभ किया।









