गंगटोक। भारतीय सेना के १७वें माउंटेन डिवीजन के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर यू.पी. सिंह ने सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से लोकभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान ब्रिगेडियर सिंह ने आगामी ११ सितंबर को आयोजित होने वाले ‘नाथू ला विजय दिवस’ के वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल माथुर को विधिवत निमंत्रण पत्र सौंपा।
सिक्किम की राजधानी गंगटोक स्थित लोकभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक की जानकारी देते हुए राज्यपाल माथुर ने सोशल मीडिया पर साझा किया कि उन्हें नाथू ला विजय दिवस के कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ है।





