धरना मंच पर ममता बनर्जी का ‘आर्ट प्रोटेस्ट’: कैनवास पर लिखकर जताया एसआईआर के खिलाफ विरोध

untitled-design-2026-03-10t150714.626

काेलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के धर्मतल्ला में चल रहे धरना कार्यक्रम के दौरान विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। भाषण और प्रदर्शन के बीच उन्होंने मंच पर ही कैनवास पर पेंटिंग बनाकर अपना संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पेंटिंग कथित एसआईआर प्रक्रिया के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध है। उन्होंने कैनवास पर ऊपर “एसआईआर” और नीचे “भ्यानिस” लिखकर अपना संदेश स्पष्ट किया।
ममता बनर्जी ने बताया कि यह पेंटिंग किसी व्यक्तिगत उद्देश्य के लिए नहीं है, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराने का माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उन लोगों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने कथित तौर पर इस सख्त प्रक्रिया के दौरान अपनी जान गंवाई।
धरना के दौरान उनका यह कदम उनके व्यक्तित्व के एक अलग पहलू को भी दिखाता है। राजनीति के साथ-साथ ममता बनर्जी एक कलाकार के रूप में भी जानी जाती हैं और समय-समय पर अपनी पेंटिंग के जरिए सामाजिक और राजनीतिक संदेश देती रही हैं।

About Author

Advertisement