​​देश-दुनिया के इतिहास में २८ जुलाई

stock-photo-cubes-28th-july

​नई दिल्ली: २८ जुलाई के इतिहास में प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत, पेरू की स्वतंत्रता, और विश्व हेपेटाइटिस दिवस जैसी प्रमुख घटनाएँ शामिल हैं।
​देश-दुनिया के इतिहास में २८ जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है~
​१५८६: इंग्लैंड से वापस लौटने पर सर थॉमस हैरियट ने यूरोप को आलू के बारे में बताया।
​१७४१: कैप्टन बेरिंग ने माउंट सेंट एलियास, अलास्का की खोज की।
​१७४२: प्रशिया और ऑस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
​१८२१: पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
​१८५८: फिंगरप्रिंट (अंगुलियों के निशान) को पहचान का बेहतर जरिया बताने वाले सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म हुआ।
​१८६६: अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता मिली।
​१९१४: ऑस्ट्रिया-हंगेरी द्वारा सर्बिया पर युद्ध की घोषणा के साथ पहला विश्व युद्ध शुरू हुआ।
​१९१४: एस.एस. कामागाटा मारू को वैंकूवर से निकाला गया और भारत रवाना कर दिया गया।
​१९५८: अमेरिका में नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एक्ट पारित हुआ, जिससे नासा की नींव पड़ी।
​१९७६: चीन के तांगशान में ८.३ तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया, जिसमें लाखों लोग मारे गए।
​१९७९: चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री बने।
​१९९५: वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
​२००१: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दीकी खान कंजू की हत्या की गई।
​२००४: इराक के बाकूबा शहर में एक पुलिस भर्ती केंद्र में विस्फोट से ६८ लोगों की मृत्यु हुई।
​२००५: खगोलविदों ने सौरमंडल के एक बड़े बर्फीले पिंड ‘एरिस’ की खोज की थी। इसे शुरुआत में हमारे सौरमंडल का दसवां ग्रह बताया गया था।
​२००५: आयरिश रिपब्लिकन आर्मी (आईआरए) ने अपने सशस्त्र संघर्ष को रोकने का ऐलान किया और लोकतांत्रिक तरीके से अपना अभियान चलाने की बात कही।
​२००७: पाकिस्तान सरकार ने विवादास्पद लाल मस्जिद को अनिश्चितकाल तक बंद करने की घोषणा की।
​२००८: गुटनिरपेक्ष देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी तेहरान रवाना हुए।
​२००९: नाइजीरियाई सेना ने मैदुगुरी में बोको हराम के नेता मोहम्मद यूसुफ के ठिकाने और घर पर गोलाबारी की।
​२००९: टर्क्स और कैकोस द्वीप समूह के पास लगभग २०० हैतियन प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के डूबने से १५ लोगों की मौत हो गई और ६५ से अधिक लोग लापता हो गए।
​२०१०: चीन के नानजिंग शहर में एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम १२ लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।
​२०११: ओल्यांता उमाला ने पेरू के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
​२०११: अफगानिस्तान के उरुजगान प्रांत में तालिबान के एक हिंसक हमले में बीबीसी पत्रकार अहमद ओमेद खपुलवाक समेत २१० से अधिक लोग मारे गए।
​२०१२: २०१२ के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का आधिकारिक तौर पर लंदन में उद्घाटन हुआ।
​२०१२: चीन की महिला तैराक ये शीवेन ने ४०० मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।
​२०१२: भारत के असम राज्य में बोडो और मुस्लिम प्रवासियों के बीच भड़की जातीय हिंसा में कम से कम ५८ लोग मारे गए और दो लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए।
​२०१३: पोप फ्रांसिस ने रियो डी जनेरियो के कोपाकबाना बीच पर विश्व युवा दिवस २०१३ के समापन समारोह की अध्यक्षता की, जिसमें करीब ३० लाख लोग शामिल हुए।
​२०१३: धमाके में कम से कम आठ पुलिसकर्मी मारे गए।
​२०१३: लीबिया के बेनगाजी के पास कोइफिया जेल से ११०० से ज्यादा कैदी फरार हो गए।
​२०१४: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने गाजा में तत्काल और बिना शर्त मानवीय युद्धविराम की अपील की, लेकिन इजराइल और हमास इसके लिए सहमत नहीं हुए।
​२०१५: भारत में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किशनगंज कृषि महाविद्यालय का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम के नाम पर रखने की घोषणा की।
​२०१५: लीबिया के तट के पास भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी एक नाव डूबने से १३ लोगों के शव बरामद किए गए।
​२०१५: मिस्र में काहिरा के पास ओबौर सिटी की एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम २५ लोगों की मौत हो गई।
​२०१६: हिलेरी क्लिंटन किसी प्रमुख अमेरिकी राजनीतिक दल से राष्ट्रपति पद का नामांकन पाने वाली पहली महिला बनीं।
​२०१६: सीरियाई विद्रोही समूह अल-नुस्रा फ्रंट ने अल-कायदा से अलग होने और ‘जबहत फतेह अल-शाम’ नाम से काम करने की घोषणा की।
​२०१७: पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने पनामा पेपर्स लीक मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दोषी मानते हुए उन्हें आजीवन पद के लिए अयोग्य करार दिया।
​२०१७: अमेरिकी सीनेट द्वारा रूस पर नए प्रतिबंधों को मंजूरी दी गई।
​२०१८: भारत सरकार ने ‘विश्व हेपेटाइटिस दिवस’ के अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम लॉन्च किया।
​२०१८: इंडोनेशिया के लोम्बोक द्वीप पर ६.४ तीव्रता का तेज भूकंप आया, जिसमें कई मकान गिरे और जान-माल का नुकसान हुआ।
​२०१८: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में भीषण जंगल की आग फैली, जिससे भारी तबाही हुई।
​२०१९: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अमरुल्ला सालेह के कार्यालय पर आत्मघाती हमले में करीब २० लोगों की मौत और ५० से अधिक घायल हुए।
​२०२०: ईरान में कोविड-१९ से एक दिन में रिकॉर्ड २३५ मौतें दर्ज हुईं।
​२०२१: लिंगायत नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
​२०२२: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ४४वें शतरंज ओलंपियाड का उद्घाटन किया।
​२०२२: राजस्थान के बाड़मेर के पास वायुसेना का मिग-२१ ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें दो पायलट शहीद हो गए।
​२०२३: महाराष्ट्र के आदित्य एस सामंत स्विट्जरलैंड में बील मास्टर्स टूर्नामेंट के दौरान भारत के ८३वें ग्रैंडमास्टर बने।
​२०२३: सुरक्षा मामलों के तहत अमेरिकी रक्षा विभाग ने ताइवान के लिए ३४५ मिलियन डॉलर के सैन्य सहायता पैकेज की घोषणा की।
​२०२४: निशानेबाज मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक २०२४ में महिलाओं की १० मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वह ओलंपिक में शूटिंग पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
​२०२४: श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में भारत को ८ विकेट से हराकर महिला टी२० एशिया कप का खिताब जीता।
​२०२४: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन यूपीएससी छात्रों की मौत हो गई।
​२०२५: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले पहले नेता बन गए।
​२०२५: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस को यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए १२ दिन का नया अल्टीमेटम दिया।
​२०२५: गाजा पट्टी पर इजरायली हमलों में ८० से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए।
​२८ जुलाई को जन्मे व्यक्ति~
​११६५: इब्न अरबी – अरबी के प्रसिद्ध सूफी कवि, साधक और विचारक।
​१८५८: सर विलियम जेम्स हर्शेल – उंगलियों के निशान (फिंगरप्रिंट) को पहचान का जरिया बनाने वाले।
​१८६६: बीट्रिक्स पॉटर – प्रसिद्ध बच्चों की लेखिका और चित्रकार।
​१८८७: मार्सेल डूसैम्प – महान फ्रांसीसी कलाकार।
​१९०२: चौधरी चरण सिंह – भारत के पांचवें प्रधानमंत्री।
​१९०९: कासू ब्रह्मानंद रेड्डी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ, जो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।
​१९२५: बारुक ब्लमबर्ग – हेपेटाइटिस के टीके की खोज करने वाले नोबेल पुरस्कार विजेता।
​१९२७: रामेश्वर ठाकुर – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
​१९२९: जैकलिन कैनेडी ओनासिस – अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला और फैशन आइकन।
​१९४५: जिम डेविस – प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट (गारफील्ड कॉमिक्स के रचयिता)।
​१९५४: ह्यूगो चावेज़ – वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति।
​१९५७: अनिल जनविजय – हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेज़ी भाषाओं के साहित्य अनुवादक।
​१९५८: टेरी फॉक्स – कनाडा के महान धावक और कैंसर अनुसंधान कार्यकर्ता।
​१९८३: सुविज्ञ शर्मा – भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी।
​१९८३: धनुष – लोकप्रिय भारतीय अभिनेता और गायक।
​१९८३: दुलकर सलमान – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय (मलयालम) अभिनेता।
​१९८६: हुमा कुरैशी – लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री।
​२८ जुलाई को हुए निधन~
​१५४०: थॉमस क्रॉमवेल – इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम के मुख्य मंत्री और प्रभावशाली राजनेता।
​१७४१: एंटोनियो विवाल्डी – इटली के महान बारोक संगीतकार और वायलिन वादक।
​१७५०: जोहान सेबेस्टियन बाच – जर्मनी के विश्व-प्रसिद्ध और महान संगीतकार।
​१७९४: मैक्सिमिलियन रोबस्पियर – फ्रांस की क्रांति के सबसे प्रभावशाली और प्रमुख नेताओं में से एक।
​१९७२: चारू मजूमदार – ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ के नेता, जिन्होंने १९६७ में सत्ता के विरुद्ध एक नक्सलवादी आंदोलन की शुरुआत की थी।
​२००९: लीला नायडू – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया।
​२०१६: महाश्वेता देवी – भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका।
​२०१७: इंद्र कुमार – भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध सहायक अभिनेताओं में से एक थे।
​२०१९: जयपाल रेड्डी – पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता।
​२०२०: कुमकुम – हिंदी सिनेमा (बॉलीवुड) की दिग्गज और लोकप्रिय अभिनेत्री।
​२८ जुलाई के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव~
​विश्व हेपेटाइटिस दिवस: हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमबर्ग के जन्म के अवसर पर यकृत (लिवर) के स्वास्थ्य और हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
​विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस: प्राकृतिक संसाधनों के बचाव और पर्यावरण संतुलन का संदेश देने के लिए मनाया जाता है।

About Author

Advertisement