नई दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में १२ सितम्बर की तारीख का अपना विशेष महत्त्व है। इस दिन ऐसी कई ऐतिहासिक घटनाएँ घटीं, जो इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो गईं।
देश-दुनिया के इतिहास में १२ सितम्बर की तारीख में दर्ज कुछ प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है~
प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ
१२१७: फ्रांस के राजकुमार लुई (बाद में राजा लुई VIII) और इंग्लैंड के राजा हेनरी तृतीय के बीच ऐतिहासिक ‘लैम्बेथ की संधि’ पर हस्ताक्षर किए गए थे। इसे ‘किंग्स्टन की संधि’ भी कहा जाता है, जिसने इंग्लैंड में चल रहे प्रथम बैरन्स युद्ध को समाप्त किया।
१३९८: क्रूर मंगोल विजेता तैमूर लंग भारत पर आक्रमण करने के उद्देश्य से सिंधु नदी के तट पर पहुँचा था।
१६३५: स्वीडन और पोलैंड ने ‘स्टूम्सडोर्फ के संघर्ष विराम’ पर हस्ताक्षर किए।
१७८६: लॉर्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल (फोर्ट विलियम) के गवर्नर-जनरल और ब्रिटिश भारत के कमांडर-इन-चीफ का पदभार सँभाला।
१८७३: इतिहास का पहला व्यावसायिक टाइपराइटर ग्राहकों के लिए बाज़ार में उपलब्ध कराया गया, जिसे ‘रेमिंगटन नंबर १’ के नाम से जाना जाता है।
१९२८: फ्लोरिडा में ओकीचोबी भीषण तूफ़ान (‘सैन फेलिप सेगुंडो तूफ़ान’) से ६,००० से अधिक लोगों की मृत्यु हुई।
१९३१: महात्मा गांधी दूसरे गोलमेज सम्मेलन में भाग लेने के लिए ‘एस.एस. राजपूताना’ नामक जहाज़ से लंदन पहुंचे।
१९४०: दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में लगभग १७,३०० वर्ष पुराने लास्को गुफा के चित्रों की खोज की गई थी, जिसे यूनेस्को ने १९७९ में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया।
१९४४: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी की सीमा में प्रवेश किया।
१९४८: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के निधन के ठीक एक दिन बाद, भारतीय सेना ने हैदराबाद रियासत को भारत में मिलाने के लिए ‘ऑपरेशन पोलो’ सैन्य अभियान की शुरुआत की।
१९५९: तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना २’ चंद्रमा की सतह पर पहुँचने वाला पहला मानवनिर्मित अंतरिक्ष यान बना।
१९६६: भारतीय तैराक मिहिर सेन ने तुर्की में डार्डानल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार करते हुए इतिहास रचा।
१९६८: पूर्वी यूरोपीय देश अल्बानिया ने स्वयं को सोवियत संघ के नेतृत्व वाली वारसॉ संधि से आधिकारिक तौर पर अलग किया।
१९८७: इथियोपिया ने आधिकारिक तौर पर अपना नया संविधान अंगीकार किया और देश का नाम बदलकर ‘पीपल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ इथियोपिया’ हुआ।
१९९०: पूर्व और पश्चिम जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, सोवियत संघ और दोनों जर्मन देशों ने ऐतिहासिक “टू प्लस फोर ट्रीटी” पर हस्ताक्षर किए।
१९९१: अंतरिक्ष शटल ‘एसटीएस-४८’ (डिस्कवरी १४) का प्रक्षेपण किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ओज़ोन परत और पर्यावरण का अध्ययन करना था।
१९९७: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ‘मार्स ग्लोबल सर्वेयर’ अंतरिक्ष यान लगभग ७० करोड़ किलोमीटर की लंबी यात्रा पूरी करके मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुँचा।
१९९७: संयुक्त राष्ट्र संघ की वार्षिक रिपोर्ट में ४८ वर्षों में पहली बार कश्मीर का कोई ज़िक्र नहीं किया गया, जिस पर पाकिस्तान ने कड़ा विरोध जताया था।
१९९८: कुआलालमपुर में १६वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन हुआ, जहाँ पहली और आखिरी बार क्रिकेट को शामिल किया गया था और दक्षिण अफ्रीका ने स्वर्ण पदक जीता।
२०००: न्यूयॉर्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ।
२०००: भारत, ईरान और रूस ने ‘उत्तर-दक्षिण अंतर्राष्ट्रीय परिवहन गलियारा’ (आईएनएसटीसी) समझौते पर हस्ताक्षर किए।
२००१: अमेरिका ने (९/११) के आतंकवादी हमलों के ठीक एक दिन बाद आतंकवाद के ख़िलाफ़ वैश्विक युद्ध का ऐलान किया।
२००२: नेपाल में हिंसक गृहयुद्ध के बीच, माओवादी विद्रोहियों ने सरकार के समक्ष शांति वार्ता हेतु संघर्ष विराम (सीज़फ़ायर) का प्रस्ताव रखा।
२००४: उत्तर कोरिया ने अपने परमाणु कार्यक्रम को रोकने से इनकार करते हुए इसे और मज़बूत करने की घोषणा की।
२००६: अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-१६ लड़ाकू विमानों की बिक्री में ढील देने की घोषणा की।
२००६: सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हुए हमले को सुरक्षा बलों ने विफल किया।
२००७: रूस ने इतिहास के सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु बम का सफल परीक्षण किया, जिसे “फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स” कहा जाता है।
२००८: सहारा इंडिया इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन ने स्वेच्छा से अपना गैर-बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
२००९: भारतीय महिला शतरंज टीम ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में अमेरिका को ३-१ से हराकर सातवाँ स्थान हासिल किया।
२०१२: एप्पल ने अपने दो बड़े प्रॉडक्ट्स, आईफ़ोन ५ और आईओएस ६ आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए।
२०१५: भोपाल में १०वें विश्व हिन्दी सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें ‘भारतकोश’ के संस्थापक श्री आदित्य चौधरी जी को ‘विश्व हिन्दी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
२०१६: बेंगलुरु में कावेरी जल विवाद के चलते भड़की हिंसा के कारण धारा १४४ लागू की गई।
२०१६: जर्मनी की स्टार टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक कर्बर आधिकारिक रूप से विश्व की नंबर १ महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं।
२०१६: स्पेन के बार्सिलोना में करीब ८ लाख लोगों ने कैटेलोनिया की स्वतंत्रता के लिए विशाल प्रदर्शन किया।
२०१७: एप्पल ने अपनी १०वीं वर्षगांठ पर आईफ़ोन एक्स(फेस आईडी तकनीक के साथ) तथा आईफ़ोन ८ और ८ प्लस लॉन्च किए।
२०१७: हलीमा याकूब निर्विरोध सिंगापुर की पहली महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
२०१८: अमेरिका में विनाशकारी समुद्री तूफ़ान ‘फ्लोरेंस’ के कारण तटीय इलाकों में आपातकाल लागू किया गया।
२०२०: भारत में कोविड-१९ महामारी के दौरान एक दिन में पहली बार रिकॉर्ड लगभग १,००,००० (एक लाख) नए मामले दर्ज किए गए।
२०२०: अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच पहली बार सीधी शांति वार्ता कतर की राजधानी दोहा में शुरू हुई।
२०२१: विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए मुख्यमंत्री चुने गए।
२०२२: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद राजा बने किंग चार्ल्स III ने ब्रिटिश संसद को पहली बार संबोधित किया।
२०२२: स्पेन के १९ वर्षीय कार्लोस अल्काराज़ ने युएस ओपन जीतकर एटीपी रैंकिंग में सबसे कम उम्र के नंबर-१ पुरुष टेनिस खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।
२०२३: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में किसानों के अधिकारों पर आधारित पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया।
२०२४: गाजा के नुसीरात शरणार्थी शिविर में अल-जौनी स्कूल पर हुए हमले में यूएन एजेंसी यूएनआरडब्ल्यूए के कर्मचारियों सहित कई लोग मारे गए।
२०२५: दिल्ली-नोएडा मेट्रो में यात्रियों के लिए एक ही मोबाइल ऐप से टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई।
२०२५: नेपाल में पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की ने देश की पहली महिला अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
१२ सितम्बर को जन्मे प्रमुख व्यक्ति
१८९८: डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, न्यायविद और लोकसेवक।
१९१२: फ़िरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ पत्रकार और लोकसभा सांसद।
१९१३: जेसी ओवेंस – अमेरिका के महान ओलंपिक एथलीट, जिन्होंने १९३६ के बर्लिन ओलंपिक में ४ स्वर्ण पदक जीते थे।
१९१७: सत्येन्द्र नारायण सिंह – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ।
१९५७: हंस ज़िमर – ऑस्कर विजेता प्रसिद्ध संगीतकार (‘द लायन किंग’, ‘इंटरस्टेलर’)।
१९६५: आदित्य पंचोली – प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं निर्माता।
१९७३: पॉल वॉकर – ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फिल्म सीरीज़ से मशहूर हुए हॉलीवुड अभिनेता।
१९८०: याओ मिंग – चीन के मशहूर एनबीए बास्केटबॉल खिलाड़ी।
१९८१: जेनिफर हडसन – प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका एवं ऑस्कर विजेता अभिनेत्री।
१९९४: किम नाम-जून – प्रसिद्ध के-पॉप बैंड धीटीएस के लीडर और रैपर।
१२ सितम्बर को हुए प्रमुख निधन~
१८६९: पीटर मार्क रोजेट – ब्रिटिश थिसॉरस के निर्माता और स्लाइड रूल के आविष्कारक।
१८९७: सारागढ़ी के वीर शहीद – ऐतिहासिक सारागढ़ी की लड़ाई में ३६वीं सिख रेजीमेंट के २१ वीर जवानों ने हवलदार ईशर सिंह के नेतृत्व में १०,००० से अधिक अफगान पठानों का वीरतापूर्वक सामना किया था।
१९२२: चन्द्रधर शर्मा गुलेरी – हिन्दी साहित्य के महान कथाकार एवं विद्वान।
१९६२: रांगेय राघव – आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रख्यात रचनाकार।
१९७१: जयकिशन – प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर-जयकिशन जोड़ी के सदस्य)।
१९८१: स्वामी ब्रह्मानंद – स्वतंत्रता सेनानी एवं लोकसभा सांसद।
२००९: रंजीत रामचन्द्र गुहा – भारत के प्रसिद्ध और प्रभावशाली इतिहासकार।
२००९: नॉर्मन बोरलॉग – हरित क्रांति के जनक और नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक।
२०१४: महंत अवैद्यनाथ – गोरखपुर पीठ के महंत एवं राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख नेता।
२०२४: सीताराम येचुरी – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ।
महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय दिवस~
दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस: यह दिन वैश्विक स्तर पर विकासशील देशों के बीच आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष १२ सितम्बर को मनाया जाता है।





