दार्जिलिंग: दार्जिलिंग हिल क्षेत्र के समग्र विकास, कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं को गति देने के लिए आज दार्जिलिंग स्थित सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से दार्जिलिंग के जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, खरसांग के विधायक श्री सोनम लामा और गृह और पर्वतीय मामलों के राज्य मंत्री
विशाल लामा उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक मामलों को सुव्यवस्थित करना, विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना और दार्जिलिंग हिल्स के लोगों के कल्याण के लिए प्रभावी शासन सुनिश्चित करना था।
इस दौरान सार्वजनिक सेवाओं में सुधार, स्थानीय समस्याओं के त्वरित निवारण और विकास कार्यों में तेजी लाने पर सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक के बाद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी दार्जिलिंग हिल्स को एक सुरक्षित, मजबूत और अधिक विकसित क्षेत्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पश्चिम बंगाल सरकार के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए सभी विभाग मिलकर टीम वर्क के रूप में कार्य करेंगे।









