‘थोड़ा समय दीजिए, अभी तो १०० दिन हुए हैं’: ‘अन्नपूर्णा योजना’ पर अग्निमित्रा पाल का बड़ा बयान, तृणमूल पर लगाया गड़बड़ी का आरोप

bjp-mla-agnimitra-paul-photo-xpaulagnimitra1-204606693-16x9

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘अन्नपूर्णा योजना’ को लेकर पैदा हुए असंतोष के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। योजना के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों और महिलाओं की नाराजगी पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के लोग खुद ही भीतर से व्यवस्था में गड़बड़ी फैला रहे हैं ताकि योजना को बदनाम किया जा सके।
​पश्चिम मेदिनीपुर के प्रशासनिक भवन में एक समीक्षा बैठक के दौरान जब नाराज महिलाएं बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगीं, तो मंत्री अग्निमित्रा पाल खुद बैठक छोड़कर बाहर आईं और उनकी समस्याएं सुनीं। महिलाओं को ढांढस बंधाते हुए मंत्री ने कहा, “थोड़ा समय दीजिए, अभी तो सरकार को सिर्फ १०० दिन हुए हैं।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगी।
​मंत्री ने स्पष्ट किया कि वह इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को सौंपेंगी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपना नाम, फोन नंबर और एनरोलमेंट नंबर संबंधित एसडीओ कार्यालय में जमा कराएं। वहीं, योजना से जुड़ी शिकायतों और दावों के निपटारे के लिए २० अगस्त से एक विशेष पोर्टल भी चालू कर दिया गया है, जिस पर आवेदन मिलने शुरू हो गए हैं।

About Author

Advertisement