टिकाऊ खेती के लिए किसानों को किया गया प्रोत्साहित
बामुटिया: माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जहाँ देश के किसान और कृषि आधारित भारतीय अर्थव्यवस्था एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं आज बामुटिया बेरीमुरा स्कूल परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा टिकाऊ और जैव-ऊर्जा (बायो-एनर्जी) आधारित कृषि को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए, मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उपस्थित किसानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि केवल आर्थिक लाभ के लिए रसायनों पर निर्भर नहीं रह सकती, बल्कि यह भविष्य के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से भी जुड़ी हुई है।

इसी जिम्मेदारी को समझते हुए सरकार ‘खेत बचाओ अभियान’ के माध्यम से प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा दे रही है। कार्यशाला में उपस्थित किसानों को जैविक खेती अपनाने और अपनी भूमि को बंजर होने से बचाने के लिए प्रेरित किया गया।











