तीस्ता नदी के किनारे से चाय बागान श्रमिक का सड़ा-गला शव बरामद, जांच शुरू‎

f6122c971aeb03476bf01623b09ddfd4_1744956682

जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी में तीस्ता नदी के रेतीले किनारे से एक लापता चाय बागान श्रमिक का सड़ा-गला शव बरामद होने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मृतक का नाम रतिया ओरांव बताया गया है। वह जलपाईगुड़ी के भांडीगुड़ी चाय बागान में श्रमिक के रूप में कार्यरत था।
‎स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रतिया ओरांव चुनाव के बाद से ही लापता था। परिवार के सदस्यों ने कई बार खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
‎शनिवार सुबह नदी किनारे मवेशी चराने गए स्थानीय लोगों ने रेतीले क्षेत्र में एक सड़ा-गला शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
‎सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
‎इस घटना से पूरे इलाके में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है।

About Author

Advertisement