नई दिल्ली: विश्व इतिहास में ३ मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएँ दर्ज हैं। कहीं युद्ध समाप्त हुए तो कहीं शांति समझौते हुए। भारत के सिने इतिहास में यह दिन विशेष रूप से उल्लेखनीय है, क्योंकि इसी दिन पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का प्रदर्शन बंबई (अब मुंबई) में हुआ था।
देश-दुनिया के इतिहास में ३ मई को घटित अन्य प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:
१६६०: स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौता पर हस्ताक्षर किए।
१७६४: बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने पराजित किया।
१७६५: फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खोला गया।
१८४५: चीन के कैंटन में एक थिएटर में आग लगने से लगभग १६०० लोगों की मृत्यु हुई।
१९१३: पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का प्रदर्शन हुआ।
१९६१: ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
१९६५: कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए।
१९६९: भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ।
१९८१: प्रसिद्ध अभिनेत्री नरगिस का निधन।
१९८९: हरियाणा में देश के पहले ५० किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र की शुरुआत।
१९९३: संयुक्त राष्ट्र ने ३ मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस घोषित किया।
१९९८: यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया।
२००६: पाकिस्तान और ईरान ने गैस पाइपलाइन समझौते पर हस्ताक्षर किए।
२००८: टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का लाइसेंस मिला।
२०१३: चीन में लगभग १६ करोड़ वर्ष पुराना डायनासोर जीवाश्म मिला।
२०१६: अल्बर्टा (कनाडा) में भीषण आग से लगभग ८० हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
२०२०: कोविड-१९ के कारण भारत में मृतकों की संख्या १,३०६ पहुँची और कुल मामले ४० हजार के पार हुए।
२०२१:
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी दूर करने का निर्देश दिया।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर लंदन में जी७ विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए रवाना हुए।
मेक्सिको सिटी में मेट्रो हादसे में २४–२६ लोगों की मृत्यु।
बुर्किना फासो में हमले में ३० नागरिकों की मौत।
२०२२:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डेनमार्क दौरा।
पूर्वी यूक्रेन में रूसी हमले में १० की मौत।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन की संसद को संबोधित किया।
२०२३:
अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष बने।
केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों को एसडीआरएफ ने बचाया।
क्रेमलिन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर ड्रोन हमले की कोशिश नाकाम करने की जानकारी दी।
२०२४:
कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को २४ रन से हराया।
राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन किया।
२०२५:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने चेन्नई सुपर किंग्स को २ रन से हराया।
डॉ. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन की अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष(आईएमएफ) सेवाएँ समाप्त।
शहबाज शरीफ ने खाड़ी देशों से भारत के साथ तनाव कम करने की अपील की।
गायक सोनू निगम पर कन्नड़ भाषा विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज।
इस प्रकार ३ मई का दिन इतिहास, राजनीति, विज्ञान, सिनेमा और खेल, सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है।










