डोनाल्ड ट्रंप की विवादित टिप्पणी पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का करारा जवाब: “भारत और चीन ‘नरक’ नहीं हैं”

trump-post-us-singer-react

नई दिल्ली: ​अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर भारत, चीन और कुछ अन्य देशों को ‘नरक जैसी जगह’ (Hellholes) कहे जाने के बाद विवाद बढ़ गया है। ट्रंप ने जन्मसिद्ध नागरिकता की आलोचना करते हुए एक पोस्ट को रीपोस्ट किया था जिसमें प्रवासियों और उनके मूल देशों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि भारी हंगामे के बाद ट्रंप ने इस पोस्ट को हटा दिया, लेकिन अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मिलबेन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी और एशियाई-अमेरिकी भाई-बहन उस महानता का अहम हिस्सा हैं जो अमेरिका को गौरवशाली बनाती है।
​मैरी मिलबेन ने भारत और चीन की संस्कृति के प्रति अपना सम्मान जाहिर करते हुए कहा कि ये देश कोई ‘नरक’ नहीं बल्कि बहुत महत्व रखने वाली जमीनें हैं क्योंकि इनकी धरती पूरी दुनिया का पालन-पोषण करती है। अमेरिका के चार राष्ट्रपतियों के लिए अपनी गायकी का प्रदर्शन कर चुकीं मिलबेन ने स्पष्ट किया कि अमेरिका में इन समुदायों की बहुत कदर है। गौरतलब है कि मैरी मिलबेन वही कलाकार हैं जिन्होंने साल २०२३ में प्रधानमंत्री नरेंद्र की अमेरिका यात्रा के दौरान उनके पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया था और वह वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति की प्रशंसक मानी जाती हैं।

About Author

Advertisement