नई दिल्ली: जेआईएस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) तरनजीत सिंह को एक बड़े सम्मान से नवाजा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में इनोवेशन, बेहतरीन नेतृत्व और अकादमिक उत्कृष्टता में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें “एक्सीलेंस इन ट्रांसफॉर्मेटिव एजुकेशन लीडरशिप” अवार्ड प्रदान किया गया है।वर्ल्ड पंजाबी ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित “वैशाखी अवार्ड्स २०२६” के एक भव्य समारोह के दौरान तरनजीत सिंह सन्धु द्वारा उन्हें यह पुरस्कार सौंपा गया।इस खास मौके पर असम के राज्यपाल गुलाब चन्द कटारिया, भाजपा नेता मजिन्दर सिंह सिरसा और सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में शिक्षा, समाज सेवा और नेतृत्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य शख्सियतों को भी सम्मानित किया गया।शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि तरनजीत सिंह को मिला यह सम्मान उनके विजनरी लीडरशिप की एक बड़ी पहचान है।









