जलपाईगुड़ी: जलपाईगुड़ी जिला स्कूल के हेडमास्टर (प्रधानाध्यापक) के साथ हुई कथित मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार छात्रों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को एक छात्र को हिरासत में लिया था, जबकि शनिवार को घटना में शामिल तीन अन्य छात्रों को पकड़ा गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी चारों छात्रों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके अलावा, आरोपी छात्रों को स्कूल की ओर से ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी थमा दिया गया है।
यह घटना शिक्षक दिवस (५ सितंबर) के दिन घटी थी, जब हेडमास्टर और छात्रों के बीच किसी बात को लेकर तनाव पैदा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि हेडमास्टर के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।
शुक्रवार को राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने जलपाईगुड़ी जिला स्कूल का दौरा किया और स्कूल प्रबंध समिति, शिक्षकों और विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। मंत्री ने घटना में शामिल छात्रों की पहचान कर उन्हें टीसी जारी करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।





