जयगांव के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, जल्द राहत कार्य शुरू करने का आश्वासन

Screenshot_20260630_002025_Facebook

जयगांव: विगत दिनों हुई लगातार भारी बारिश के कारण जयगांव १ के खारखोला, जोगीखोला और गोबरजिती नदी जैसे प्रभावित क्षेत्रों का आज राज्य के गृह और पहाड़ी मामलों, अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री विशाल लामा ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति में स्थिति का जायजा लिया गया।

​प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए जलभराव और कटीली नदियों से उत्पन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक पहलों पर चर्चा की गई। प्रशासन ने संकट की इस घड़ी में जनता के साथ खड़े रहने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने का मंत्री ने भरोसा दिलाया।

About Author

Advertisement