मंत्री डॉ. शंकर घोष ने अपने आवास से की शुरुआत
सिलीगुड़ी: आगामी ‘जनगणना २०२७’ के तहत सिलीगुड़ी में अनलाइन ‘स्व-गणना’ प्रक्रिया का औपचारिक उद्घाटन किया गया है। इस अभियान की शुरुआत पश्चिम बंगाल सरकार के पर्यटन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. शंकर घोष के निवास स्थान से हुई।
मंत्री डॉ. घोष ने स्वयं अपना ऑनलाइन विवरण भरकर इस प्रक्रिया की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सिलीगुड़ी और पूरे पश्चिम बंगाल के निवासियों को स्व-गणना के महत्व से अवगत कराते हुए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का एक सशक्त संदेश दिया।
सिलीगुड़ी नगर निगम ने प्रत्येक परिवार से कम से कम एक सदस्य को बिना चुके अपनी स्व-गणना पूरी करने की अपील की है। यह सुविधा ०१ अगस्त २०२६ से १५ अगस्त २०२६ तक उपलब्ध रहेगी।
ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जेनरेट होने वाले ११ अंकों के ‘एसई आईडी’ नम्बर को सुरक्षित रखने का अनुरोध किया गया है, ताकि जब प्रगणक भौतिक सत्यापन के लिए घर आएं, तो उन्हें यह आईडी सौंपी जा सके।









