चारनॉक हॉस्पिटल्स ने मनाया ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’, निस्वार्थ सेवा के लिए चिकित्सक सम्मानित

IMG-20260702-WA0072

कोलकाता: पूर्वी भारत के प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में से एक चारनॉक हॉस्पिटल्स ने बुधवार को ‘नेशनल डॉक्टर्स डे २०२६’ भव्य रूप से मनाया।
मरीजों की सेवा में दिन-रात जुटे रहने वाले डॉक्टरों की कड़ी मेहनत, निस्वार्थ सेवा और उनके समर्पण को सम्मान देने के उद्देश्य से अस्पताल द्वारा इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​इस वर्ष डॉक्टर्स डे की थीम “बिहाइंड द मास्क: हू हील्स द हीलर्स?” रखी गई थी। यह थीम स्वास्थ्य क्षेत्र में डॉक्टरों के महत्वपूर्ण योगदान और उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
​कार्यक्रम में राजारहाट-गोपालपुर के विधायक तरुणज्योति तिवारी और पीयूष कनोडिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ डॉक्टरों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. तापब्रत डे (कार्डियोलॉजी), डॉ. जयंत दत्ता (नेफ्रोलॉजी), डॉ. ए. एन. मुखर्जी (ऑर्थोपेडिक्स), डॉ. तपन मुखर्जी (न्यूरोसर्जरी), डॉ. मानस कुमार मंडल (यूरोलॉजी), डॉ. निशांत अग्रवाल (इमरजेंसी) और डॉ. सलीम परवेज़ (इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी) शामिल हैं।
​६३० बेड, २०५ आईसीयू बेड और आधुनिक जर्मन व अमेरिकी तकनीक से लैस ऑपरेशन थिएटरों के साथ चारनॉक हॉस्पिटल्स मरीजों को विश्व स्तरीय और आधुनिक इलाज मुहैया करा रहा है। चारनॉक हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स डे हमें उन चिकित्सकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है जो हर दिन मरीजों की सेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि अस्पताल भविष्य में भी सुरक्षित, आधुनिक और मानवीय दृष्टिकोण के साथ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Author

Advertisement